जांजगीर-चांपा(पब्लिक फोरम)। जिले के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर है। पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
शासकीय टी.सी.एल. पी.जी. कॉलेज जांजगीर स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक ने बताया कि इस वर्ष स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के सभी प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीएड सहित एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए और योग विज्ञान, डीसीए जैसे डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।
विशेष बात यह है कि यह पूरी पढ़ाई दूरस्थ शिक्षा प्रणाली से होगी, जिससे नौकरीपेशा और नियमित कॉलेज न जा पाने वाले विद्यार्थी भी आसानी से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है।
आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2026 है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी http://www.pssou.ac.in पर लॉगिन कर सकते हैं या अध्ययन केंद्र जांजगीर में संपर्क कर सकते हैं।






Recent Comments