होमआसपास-प्रदेशठाकुरदिया में 11 से 19 अक्टूबर तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी

ठाकुरदिया में 11 से 19 अक्टूबर तक गूंजेगी श्रीमद्भागवत की अमृतवाणी

- Advertisement -

10 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, दुर्गा किशोरी के श्रीमुख से बहेगी अमृतवाणी

खरसिया(पब्लिक फोरम) । जय ठाकुर देव दुर्गा उत्सव समिति ठाकुरदिया के तत्वावधान में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कथा के दौरान प्रसिद्ध कथा वाचिका दुर्गा किशोरी के श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराया जाएगा।

10 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व 10 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा दोपहर 2 बजे ठाकुरदिया से प्रारंभ होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, माताओं-बहनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। कलश यात्रा के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार होगा।

प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा

आयोजकों के अनुसार 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया जाएगा। आयोजन में विशेष रूप से आकर्षक संगीत की प्रस्तुति भी होगी, जो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आनंद का विशेष अनुभव प्रदान करेगी।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जय ठाकुर देव दुर्गा उत्सव समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं भागवत प्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। समिति ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति एवं सद्मार्ग की प्रेरणा मिलती है। ऐसे में सभी श्रद्धालु परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचकर कथा का लाभ लें और इस पावन आयोजन में सहभागी बनें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments