होमआसपास-प्रदेशगौ सेवा करने वालों के चरणों में नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूँ...

गौ सेवा करने वालों के चरणों में नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूँ : रमेश जालान

खरसिया(पब्लिक फोरम)। गोपाष्टमी पर्व के पावन अवसर पर नगर की श्री मदन मोहन गौशाला में भव्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं गौ सेवक रमेश जालान (सरसींवा) उपस्थित रहे। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरधर गुप्ता एवं नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

- Advertisement -

कार्यक्रम में गौशाला के दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश जालान द्वारा गौशाला को 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

अपने संबोधन में रमेश जालान ने कहा – “गौ सेवा करने वालों के चरणों में नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूँ। गौ सेवा निस्वार्थ भाव से ही की जा सकती है। हमारे द्वारा भी गौशाला की स्थापना की गई है और हम नित्य गौ सेवा करते आ रहे हैं। खरसिया आकर मदन मोहन गौशाला की व्यवस्था देखकर मन बहुत प्रसन्न हो गया। ऐसी व्यवस्था और गौ सेवा मैंने पहले कभी नहीं देखी। खरसिया में युवा पीढ़ी द्वारा की जा रही गौ सेवा अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है।”

उन्होंने आगे कहा कि कामधेनु हिंदू धर्म में एक दिव्य गाय और देवी हैं, जिन्हें सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गौ माता में अनेक देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए इस दिन गौ पूजन और गौ सेवा से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है।

वहीं गिरधर गुप्ता और कमल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि खरसिया की श्री मदन मोहन गौशाला की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर है। गौ सेवा का अर्थ गायों और गोवंश, विशेषकर बीमार, घायल, बूढ़े और बेसहारा पशुओं की देखभाल, संरक्षण, पोषण और चिकित्सा सहायता करना है।

उन्होंने बताया कि गौशाला में विशेष दिन या उत्सव पर सवामणी, वार्षिक गुड़ युक्त सवामणी, एक गाड़ी पैराकुटी, एक दिवसीय चारा, एक गौ का वार्षिक चारा सहित अन्य प्रकार से भोग लगाकर गौ सेवा का अवसर प्राप्त किया जा सकता है। समिति द्वारा खरसिया गौशाला का बेहतरीन संचालन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments