होमआसपास-प्रदेशभारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक बिना...

भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, मोबाइल चालू रखने के निर्देश


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 27 अक्टूबर 2026/ चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments