खरसिया(पब्लिक फोरम)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान मंदिर, गंज बाजार, खरसिया में 134 वां श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
श्री हनुमान सेवा समिति एवं श्री सियाराम राम सखा मंडल, गंज बाजार खरसिया द्वारा आयोजित इस धर्मोत्सव में सपरिवार गरिमामय उपस्थिति के लिए नगरवासियों को सस्नेह आमंत्रण दिया गया है।
कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
तिथि: 01 से 08 अक्टूबर 2026, गुरुवार तक
आरती: प्रतिदिन सुबह 08 बजे एवं शाम 07:30 बजे
प्रभात फेरी: प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे हनुमान मंदिर से नगर भ्रमण, राम नाम के साथ दिन की शुरुआत। सभी नगरवासी घर-घर से शामिल होंगे।
08 अक्टूबर गुरुवार को समापन: हवन – प्रातः 09 बजे, श्री रामचंद्र जी की पालकी यात्रा – दोपहर 03:30 बजे
विशेष आकर्षण: झूले एवं मेला, भजन कीर्तन, भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार और सवामनी प्रसाद का वितरण।
स्थान: श्री हनुमान मंदिर, गंज बाजार, खरसिया
विनीत: श्री हनुमान सेवा समिति, श्री सियाराम राम सखा मंडल।






Recent Comments