होमआसपास-प्रदेशपामगढ़ में छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ की बैठक, ब्लॉक संगठन का गठन

पामगढ़ में छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ की बैठक, ब्लॉक संगठन का गठन

- Advertisement -

पामगढ़(पब्लिक फोरम)। ग्राम मेहंदी, पामगढ़ में 13 सितंबर 2026 को छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ, जांजगीर-चांपा के कलाकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पामगढ़ ब्लॉक संगठन का गठन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक नवल दास माणिकपुरी के निर्देशानुसार प्रदेश सचिव जीवनलाल कुम्भकार एवं प्रदेश संगठन मंत्री ब्यसनारायण योगी की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष संतोष जर्विहा के नेतृत्व में सर्वसम्मति से ब्लॉक संगठन का गठन किया गया। इस दौरान ब्लॉक के कलाकारों ने संगठन के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पामगढ़ ब्लॉक से जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप का विशेष योगदान रहा। जिला बॉडी से जिला सचिव राजेश बावरा, जिला महामंत्री अमित अम्बस्ट, जिला प्रचार मंत्री गोलू यादव तथा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमति अनुभा दिवाकर एवं मति पुष्पा महंत ने उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और सम्मान प्रदान किया।

बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कलाकारों की समस्याओं तथा ब्लॉक स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। शीघ्र ही ब्लॉक इकाई की कार्यकारिणी की सूची गौरी शंकर कश्यप द्वारा जिला कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसे जिला सचिव कार्यालय द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ पामगढ़ की कार्यकारणी घोषित की गई है ब्लॉक कार्यकारणी पामगढ़ इस प्रकार है :-

,अध्यक्ष=रमेश चौहान जी।उपाध्यक्ष=इंद्र दास जी। सचिव=रामभरोस जी ।सह सचिव=पुरुषोत्तम जी।कोषाध्यक्ष=पर्यटन कैवर्त जी।सह कोषाध्यक्ष=मुकेश बंछोर जी।संगठन मंत्री=भारत भूषण बंजारे।मीडिया प्रभारी=इंद्र कुमार जी।संयोजक=रमाशंकर कश्यप जी।सलाहकार=राजा पंकज।संचालक=हेमलाल पटेल जी।संरक्षक=लक्ष्मण कैवर्त जी।ब्लॉक कार्यकारणी सदस्य=केसव बंजारे जी। महिला प्रकोष्ठ =अनुभा दिवाकर जी,श्री मति पुष्पा महंत कबीर भजन गायिका का चयन किया गया है ।

अमित अम्बस्ट जी की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments