रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 13 अगस्त 2026/ भारत सरकार, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा इंडियन स्किल कॉम्पिटिशन 2026-27 के लिए 63 स्किल्स सेक्टर में अभ्यर्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) पोर्टल के माध्यम से 31 अगस्त 2026 तक स्व-पंजीयन कर सकते हैं। यह प्रतियोगिता युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्योग की आवश्यकताओं तथा राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न कौशल क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगी।
जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज सोसायटी के सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित है। सामान्य स्किल्स के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2006 अथवा उसके बाद का होना चाहिए। वहीं डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेकाट्रॉनिक्स, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम्स इंटीग्रेशन, वाटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स एवं एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस सहित 13 स्किल्स के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 जनवरी 2003 अथवा उसके बाद होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल www.skillindiadigital.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी भी पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
इंडियन स्किल कॉम्पिटिशन 2026-27 के लिए पंजीयन शुरू, 31 अगस्त तक करें आवेदन
RELATED ARTICLES





Recent Comments