खरसिया (पब्लिक फोरम)। किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविन्द्र प्रकाश गवेल जी ने क्षेत्र में चल रहे नहर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नहर से संबंधित कुलाबा निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण एवं झाड़ाडीह तुरेकेला ओवर ब्रिज और अन्य आवश्यक विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर खरसिया एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी जी, नहर विभाग की ई. मंजू गोपाल जी, रेलवे विभाग के अधिकारी यादव जी एसडीओ एवं विभाग के अन्य इंजीनियर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं एवं सिंचाई सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी तथा किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
इन विकास कार्यों से मुख्य रूप से घाघरा, भागोडीह, तुरेकेला, बकेली, बगदेवा, चारपारा, बोरदी, नवापारा, परसकोल, औरदा, छोटे देवगांव एवं झार्राडीह , हलाहुली, परसापाली, भद्रीपाली, सूती , बागबुडवा, पुरैना सहित आसपास के अनेक गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
श्री रविन्द्र प्रकाश गवेल जी ने कहा कि किसानों की सुविधा एवं क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के सभी ग्रामों के किसान गण बहुतायत की संख्या में उपस्थित रहे।
किसानों की मांग पर त्वरित कार्रवाई: जि पं अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल ने किया नहर कार्यों का निरीक्षण
RELATED ARTICLES





Recent Comments