होमआसपास-प्रदेशग्राम बांसमुडा़ में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 2 मई से

ग्राम बांसमुडा़ में संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ 2 मई से

खरसिया(पब्लिक फोरम)। 8 दिवसीय धार्मिक आयोजन में शाम 5 बजे से होगी कथा व भक्ति रस की वर्षा खरसिया| बासमुडा में श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण 2 मई से 8 मई तक संगीत मय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा 9 मई को गीता पाठ,तुलसी वर्षा, गोपीगीत,यज्ञ हवन , सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन एवं भंडारे आदि। कथा रस प्रवाहक के रूप में पं. किशोरी शरण शर्मा (हरिद्वार वाले) अपने मधुर एवं रसपूर्ण वचनों से भक्तों को कथा अमृत का रसपान कराएंगे। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कथा प्रसंग के तहत 2 मई को कलश यात्रा,वेदी पूजन, कथा आरंभ ,3 मई को बराह अवतार,कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र,4 मई को अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र,5 मई को वामन अवतार, कृष्ण अवतार चरित्र, 6 मई को श्री कृष्ण बाल लीला , रूक्मणी मंगल, 7 मई को स्वामंतकमणी- सत्यभामा विवाह, सुदामा चरित्र, 8 मई को परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम,चढोत्री,9 मई को गीता पाठ,तुलसी वर्षा, गोपीगीत,यज्ञ हवन , सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोजन एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है। आयोजन महिला समिति ने क्षेत्रविसियो से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण करें तथा धर्म लाभ प्राप्त करें|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments