प्रशिक्षणार्थी घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से कर सकते हैं स्व-पंजीयन
रायगढ़(पब्लिक फोरम)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में इलेक्ट्रिशियन (10वीं), इलेक्ट्रिशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन (10वीं), जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) (12वीं), सोलर पी.व्ही. इन्टालर (सूर्यमित्र) (आई.टी.आईध्डिप्लोमा) एवं फ्रंटलाईन हेल्थ केयरगिविंग एसोसिएट (नर्सिंग) (12वीं) कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। जिसमें वर्ष 2026-27 के प्रशिक्षण हेतु प्रवेश लिया जा रहा है।
प्रक्षिक्षण हेतु न्यूनतम आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। स्थानीय प्रशिक्षणार्थियों के आवागमन हेतु निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिणार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निर्धारित योग्यताधारी इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास, अग्रसेन आईटीआई के बगल में, उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में उपस्थित होकर अथवा लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ के संपर्क नं 9420166369, 7999753179, 7067109343पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही घर बैठे क्यू.आर. कोड के माध्यम से स्व-पंजीयन कर सकते हैं। लिंक अथवा क्यू.आर. प्राप्त के लिए 8959719188 पर व्हाटसअप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।े
लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित कोर्स में निःशुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ
RELATED ARTICLES





Recent Comments