बुधवार, फ़रवरी 25, 2026
होमआसपास-प्रदेशबालकोनगर में 8 मार्च को एल्युमिनियम एम्प्लाइज यूनियन (एटक) का वार्षिक सम्मेलन,...

बालकोनगर में 8 मार्च को एल्युमिनियम एम्प्लाइज यूनियन (एटक) का वार्षिक सम्मेलन, सभी सदस्यों से सहभागिता की अपील

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। पूर्व में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप एल्युमिनियम एम्प्लाइज यूनियन (एटक) की साधारण सभा एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 08 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह सम्मेलन दोपहर 02बजे से एटक यूनियन कार्यालय, बालकोनगर में संपन्न होगा।

यूनियन के महासचिव सुनील सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस वार्षिक सम्मेलन में संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं आम सदस्य उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, भविष्य की रणनीति तथा श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

महासचिव ने सभी सदस्यों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रमिक एकता और अधिकारों की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण मंच है।
यूनियन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अधिकतम संख्या में सदस्यों की भागीदारी से सम्मेलन सार्थक निष्कर्षों तक पहुंचेगा और कर्मचारियों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments