खरसिया (पब्लिक फोरम)। क्षेत्र के ग्राम महुवापाली से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर जिंदा जला दिया गया।
चपले का रहने वाला शिव उर्फ नंदू पटेल खरसिया बैंक में किसी कार्यवस आया था उसका कार्य नही होने पर युवक अपने मामा शत्रुघन पटेल के घर चला गया वहां से भोजन करने के पश्चात रात को ही घर जाने बोलकर निकला वही रास्ते मे ही नंदू पटेल के साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया गया इसकी सूचना किसी ने इसके मामा शत्रुघन पटेल को दी । बाईक से ही नंदू को खरसिया सिविल हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रायगढ़ मेडिकल कालेज रेफर का दिया वही स्थिति ज्यादा गंभीर होने पर इलाज के दौरान नंदू की मौत हो गई।
गांव के ही दो लोगों पर हत्या का संदेह जताया जा रहा इन्ही दो लोगों के साथ आखरी बार देखा गया था। जिसमे से एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ लिया गया है वही दूसरा आदमी फरार बताया जा रहा है। अपराधियों द्वारा नंदू के साथ अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए बर्बरता पूर्वक मारपीट कर जिंदा जला दिया । उक्त घटना घटित होने से गांव में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ते अपराध को देखते हुए कड़ी़ कार्यवाही की आवश्यकता है।
अलग अलग टीमें कार्य मे लगी हुई है जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।
– एसडीओपी प्रभात पटेल खरसिया





Recent Comments