खरसिया (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ के खरसिया क्षेत्र से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 49 पर 14-15 फरवरी की रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया थाना क्षेत्र के बरगढ़-भांटागांव के समीप हाईवे ट्रेलर से बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक पीतांबर राठिया (लगभग 25 वर्ष), निवासी बरगढ़-भांटागांव, ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक स्थानीय सरपंच गुड्डी बाई राठिया का पुत्र था, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर खरसिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नेशनल हाईवे 49 अपनी बदहाल स्थिति और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के कारण क्षेत्र में ‘मौत की डगर’ के नाम से कुख्यात हो चुका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 एवं 106(1) के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना की जा रही है।





Recent Comments