गायत्री शक्तीपीठ में 6 फरवरी से 11 फरवरी तक रहेगा शिविर
खरसिया (पब्लिक फोरम)। गायत्री शक्तिपीठ में मंजू देवी गोयल की स्मृति में जय बालाजी ट्रेडर्स (बरतुगा वाले) खरसिया के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन करवाया जाएगा।उक्त शिविर 06 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा आयोजित।शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित है। इस शिविर में जोधपुर से पधारे प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ए.आर. चौधरी अपनी टीम के साथ मरीजों का निःशुल्क उपचार करेंगे।
प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को रीढ़ की हड्डी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, हाथ-पैरों में झुनझुनी, नसों की समस्या, शुगर के कारण कमजोरी एवं लकवाग्रस्त जैसी बीमारियां तेजी से प्रभावित कर रही हैं। ऐसे रोगियों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
डॉ. ए.आर. चौधरी द्वारा फिजियोथेरेपी पद्धति से उपचार किया जाएगा, जिसमें एक्सरसाइज, व्यायाम एवं पुनर्वास चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता दी जाएगी।
शिविर की सुचारू व्यवस्था हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
ट्रस्टी अनिल बरतुगा 9826702257, प्रबंधक ट्रस्टी: सुरेश कबुलपुरिया 9826175770, अध्यक्ष विकास अग्रवाल 9826802077, उपाध्यक्ष संदीप कबुलपुरिया 9826348905, सचिव राकेश गर्ग 9826641176, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल 9826766091,
सह-सचिव अंकित बंसल 9926128010, इन लोगों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।





Recent Comments