back to top
गुरूवार, जनवरी 22, 2026
होमआसपास-प्रदेशजागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित राष्ट्र बनता है

जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित राष्ट्र बनता है

खरसिया (पब्लिक फोरम)। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हरिशंकर शुक्ला एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय चितरंजन कुमार पर्वत जी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय खुलेश वर्मा के मार्गदर्शन में जिला रायगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया जिसमें चौक चौराहा में जनता को उपभोक्ता अधिकार के बारे में बताया गया जिसमें मुख्य रूप से शेखर यादव प्रदेश संगठन सचिव ,डॉ वासु देव यादव जिला अध्यक्ष, संजय चौहान जिला उपाध्यक्ष , राम लखन पासवान संगठन महामंत्री,सचिव नर्सिंग राव तथा राधेलाल राठिया सरपंच संघअध्यक्ष खरसिया तथा क्षेत्र के अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बातें रखी।

शेखर ने कहा कि उपभोक्ता यह दिन केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों, हमारी शक्ति और हमारी जिम्मेदारियों का उत्सव है। संजय ने कहा, हम सब रोज़ किसी न किसी रूप में उपभोक्ता हैं –
जब हम दूध लेते हैं, मोबाइल खरीदते हैं, दवा लेते हैं, टिकट बुक करते हैं
हम हर पल उपभोक्ता की भूमिका में होते हैं। तो हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।
डॉ यादव ने प्रश्न उठाया क्या हम जागरूक उपभोक्ता हैं या केवल मजबूर खरीदार?
याद रखिए – उपभोक्ता राजा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की असली रीढ़ है। अगर उपभोक्ता जाग गया, तो बाजार सुधर जाएगा।अगर उपभोक्ता सो गया, तो शोषण बढ़ जाएगा। पासवान  ने कहा कि
आज भी हजारों लोग नकली दवाइयों, मिलावटी भोजन, झूठे विज्ञापनों और खराब सेवाओं के शिकार बन रहे हैं।
इसका कारण केवल व्यापारी नहीं –
कई बार हमारी चुप्पी और अज्ञानता भी होती है।
उपभोक्ता दिवस हमें याद दिलाता है – बिल लेना हमारा अधिकार है। शिकायत करना हमारा अधिकार है।
सही जानकारी माँगना हमारा अधिकार है
और गलत को गलत कहना हमारा कर्तव्य है। नर्सिंग राव ने कहा कि जब आप बिल लेते हैं – तो आप सिर्फ काग़ज़ नहीं लेते,
आप अपने सम्मान की रसीद लेते हैं।
जब आप शिकायत करते हैं, तो आप सिर्फ अपने लिए नहीं, पूरे समाज के लिए रास्ता साफ़ करते हैं।
मेरे प्रिय साथियों, आज का उपभोक्ता केवल खरीदार नहीं, बल्कि न्याय का प्रहरी है। राठिया जी ने कहा कि आइए आज संकल्प लें – हम नकली और मिलावटी चीजों का विरोध करेंगे। हम बिना बिल कोई वस्तु नहीं लेंगे। हम गलत के सामने चुप नहीं रहेंगे। और दूसरों को भी जागरूक करेंगे। याद रखिए – जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित राष्ट्र बनाता है।
इसके बाद करतल ध्वनि के साथ इस आयोजन की समाप्ति की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments