बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। सेवा पखवाड़ा और पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड क्रमांक 42 स्थित प्राथमिक शाला, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में बच्चों को पुस्तकें, कॉपियां, पेंसिल और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। पाठ्य सामग्री का प्रबंध स्थानीय वार्ड पार्षद सत्येंद्र दुबे द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की अध्यक्षा अर्चना रुनिझा, महामंत्री हेमलता निर्मलकर, उपाध्यक्ष रेणु प्रसाद, मालती वर्मा, सुनीता उपाध्याय और बोधिन राठौर उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका अनिता बर्मन, शिक्षिका बबिता चौधरी सहित अन्य स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्थानीय पार्षद सत्येंद्र दुबे ने इस अवसर पर कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। वहीं, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़े के तहत बच्चों की शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़ी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
Recent Comments