रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 18 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार संत बाबा गुरू घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में उपचार के लिए आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों के आवागमन हेतु ऑटो किराया दर निर्धारण के संबंध में ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के अध्यक्ष श्री संजय बाजपेयी, चुनाव अधिकारी श्री नरेन्द्र ठाकुर एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज हेतु 30 रूपये प्रति सीट एवं 120 रूपये रिजर्व का किराया निर्धारित किया गया। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ को सूचित कर सकते
रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक ऑटो किराया दर निर्धारित 30 रुपये प्रति सीट एवं 120 रुपये रिजर्व किराया
RELATED ARTICLES







Recent Comments