कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि कोरबा नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी 28 जनवरी 2025 (मंगलवार) को सादगी के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
कार्यक्रम के तहत, दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता कोसाबाड़ी चौक पहुंचेंगे, जहां सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात् कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, ब्लॉक कांग्रेस, जोन, वार्ड और बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ पार्षद पद के दावेदारों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Recent Comments