back to top
रविवार, जुलाई 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशशोक: नहीं रहे कोरबा के विकास के प्रणेता अमरजीत सिंह गहरवार

शोक: नहीं रहे कोरबा के विकास के प्रणेता अमरजीत सिंह गहरवार

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा के विकास की मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला रखने वाले, कोरबा विकास के प्रणेता, तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमरजीत सिंह गहरवार का आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दुखद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार पाकर कोरबा में रह रहे उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई है।

स्वर्गीय अमरजीत सिंह गहरवार का जन्म 03 अप्रैल 1947 को मध्यप्रदेश के सीधी जिला स्थित पैतृक ग्राम हरदिहा में हुआ था, स्व.गहरवार ने काफी समय तक तत्कालीन विकास प्राधिकरण कोरबा (SADA) में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दी, उन्हें कोरबा के विकास का प्रणेता तथा आज के विकसित कोरबा के विकास को मजबूत व सुदृढ़ आधारशिला स्थापित करने वाली सख्शियत के रूप में जाना जाता रहा है। आज 77 वर्ष की उम्र में भोपाल में उनका दुखद निधन हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments