back to top
रविवार, जुलाई 6, 2025
होमआसपास-प्रदेशबालको के श्रमिकों की समस्याओं का समाधान: बीएमएस के पदाधिकारियों ने किया...

बालको के श्रमिकों की समस्याओं का समाधान: बीएमएस के पदाधिकारियों ने किया मजदूरों से चर्चा!

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बालको कर्मचारी संघ के कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा अर्चना के साथ हुआ। बालको कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शरद नायर की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बालको में प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर शोभा सिंह देव (प्रदेश अध्यक्षा), राधेश्याम जायसवाल (राष्ट्रीय मंत्री), लक्ष्मण चंद्रा (राष्ट्रीय पर्यावरण प्रभारी), नवरतन बरेठ (जिला मंत्री कोरबा) और हरिशंकर चतुर्वेदी (जिला मंत्री दुर्ग) उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत पुष्प और अंगवस्त्र से किया गया। महासचिव माखन वर्मा ने संघ की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। राधेश्याम जायसवाल, नवरतन बरेठ, दिनेश पांडे और शोभा सिंह देव आदि अतिथियों ने मजदूर साथियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने संघर्ष की बात करते हुए चरणबद्ध नीति बनाकर हर कार्य को साधने की सलाह दी और हर प्रकार के मार्गदर्शन व सहयोग का आश्वासन दिया।

सभा के बाद कार्यकारिणी सदस्यों के साथ अतिथियों की बैठक हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन माखन वर्मा और जीतेंद्र वर्मा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments