शनिवार, फ़रवरी 22, 2025
होमUncategorisedकुसमुंडा में कांग्रेसियों के भाजपा में प्रवेश कार्यक्रम स्थगित, भाजपाइयों ने महसूस...

कुसमुंडा में कांग्रेसियों के भाजपा में प्रवेश कार्यक्रम स्थगित, भाजपाइयों ने महसूस की राहत; ऐसा क्या है मामला?

कोरबा। चुनावों के करीब आते ही पार्टी बदलने का सिलसिला जनरली जारी हो जाता है। इस क्रम में भाजपा आगे चल रही है और कई लोग उसका दामन थाम रहे हैं। पाली में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के बाद अब कुसमुंडा में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, कुसमुंडा क्षेत्र में लगभग 1500 लोग, जिनमें कांग्रेसी, अन्य दलों के सदस्य और कुछ नए लोग शामिल थे, भाजपा में शामिल होने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। कार्यक्रम का आयोजन सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी की टीम द्वारा किया जा रहा था।

जब यह जानकारी स्थानीय भाजपा समर्थित पार्षदों, पूर्व पार्षदों, विधायक प्रतिनिधि और मंडल के पदाधिकारियों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनका डर था कि चुनावों के समय पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है, और पुराने कार्यकर्ता हाशिए पर चले जाते हैं।
इसके बाद उन्होंने यह बात संगठन तक पहुंचाई। नतीजतन, कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्देश दिया गया। टेंट उखाड़ दिए गए और कार्यक्रम स्थगित हो गया।

हालांकि, यह कार्यक्रम सिर्फ टाल दिया गया है और आगामी दिनों में इसे फिर से आयोजित किया जा सकता है। पाली में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम के बाद कुसमुंडा में भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी हलचल मची हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments