कोरबा। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी अधिकारी होंगे तथा यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित होगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा अजीत वसंत द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के 24 घंटे संचालन के लिए अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
उक्त कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष का क्रमांक 07759-221096 है। यहां सी-विजिल ऐप, एनजीपीएस, सीपीएस, ऑफलाइन और टेलीफोन के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।
कोरबा: लोकसभा निर्वाचन 2024 में गड़बड़ी? शिकायत करें 07759-221096 पर! कंट्रोल रूम स्थापित
RELATED ARTICLES







Recent Comments