रायगढ़(पब्लिक फोरम) । सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत पतरापाली वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन एजेंसी की नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए 2 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि दुकान संचालन हेतु इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में पंजीयन प्रमाण-पत्र के साथ नियत तिथि तक कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि के पष्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
पतरापाली वार्ड में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
RELATED ARTICLES







Recent Comments