रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्राम उर्दना से कृष्णापुर-खैरपुर तक सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। 3.4 किमी लंबे इस सड़क के लिए वित्त मंत्री ने 22 करोड़ 45 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
रायगढ़ के विकास और विकसित छत्तीसगढ़ के ध्येय के साथ काम कर रहे रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के इस पहल से स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को अन्य गतिविधियों में भी सहूलियत होगी। इस सड़क की स्वीकृति प्रदान करने पर स्थानीय निवासियों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।
रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी द्वारा 22 करोड़ की लागत से उर्दना कृष्णापुर खैरपुर सड़क निर्माण की स्वीकृति
RELATED ARTICLES







Recent Comments