एक ही दुकान से पुस्तक खरीदी का मामला
रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ के द्वारा दुकान का नाम लिखकर पालकों से पुस्तक क्रय करने हेतु बाध्य किए जाने हेतु संबंधी शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें केवल एक दुकान से ही पालकों को पुस्तकें क्रय करने हेतु निर्देशित किया है।
साथ ही पुस्तकें एनसीईआरटी/एससीईआरटी की न होकर अन्य प्रकाशकों की है। जिन्हें प्रिंट रेट में क्रय करने पर पालकों को अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है। उक्त शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा संचालक/प्राचार्य कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल रायगढ़ को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है।
कार्मेल कान्वेंट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
RELATED ARTICLES







Recent Comments