पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा तरीके से हुआ विदेशी पहुना का स्वागत; रायगढ़ की धरा पर रामायण का मंचन करने उत्साहित हैं विदेशी कलाकार
रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में देश में प्रचलित रामायण के स्वरूप का मंचन छत्तीसगढ़ की धरा पर करने विदेशी मेहमान रायगढ़ पहुंच गए हैं। कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल कल सुबह 09 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से ये दोपहर 3.30 बजे रायगढ़ पहुंचे। कंबोडिया के दल में 12 कलाकार हैं वहीं इंडोनेशिया के दल में 15 कलाकार शामिल हैं।


रायगढ़ पहुंचे विदेशी कलाकारों का पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा तरीके से स्वागत किया गया। कलाकार भी श्रीराम के ननिहाल में प्रस्तुति देने के लिए खासे उत्साहित नजर आए। गौरतलब है कि कंबोडिया के दल की प्रस्तुति आज 01 जून को होगी। वहीं इंडोनेशिया के दल द्वारा 03 जून को रामायण प्रसंग का मंचन किया जाएगा।


Recent Comments