back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 7, 2025
होमआसपास-प्रदेशछत्तीसगढ़: 05 अप्रैल संसद घेराव कार्यक्रम को सफल करने मजदूरों के बीच...

छत्तीसगढ़: 05 अप्रैल संसद घेराव कार्यक्रम को सफल करने मजदूरों के बीच प्रचार अभियान तेज

अंतागढ़ (पब्लिक फोरम)। केन्द्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 05 अप्रैल को मजदूर किसानों का संसद घेराव आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के अंतागढ़ इकाई ने मजदूरों के बीच व्यापक प्रचार अभियान संचालित कर रहे हैं। उक्ताशय की जानकारी यूनियन के उपाध्यक्ष तुलसी लाना ने आज एक प्रेस वयान जारी कर दी।

उन्होने केन्द्र सरकार पर कार्पोरेट परस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्पोरेट मालिक ठेकेदारों के हितों की रक्षा करने आज भाजपा सरकार श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूरो से कानूनी अधिकार को ही छीन लिया है।अब मजदूर मालिकों के गुलाम बन जायेंगे।श्रम कानून खत्म कर भाजपा सरकार ने मजदूरो के न्यूनतम मजदूरी के अधिकार,8 घंटे काम का समय सीमा, समान काम के लिए समान वेतन, के सभी कानूनी अधिकार खत्म कर मजदूरो की कानूनी लड़ाई की हथियार को ही छीन लिया हैं। सरकार के इन मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर के मजदूर किसानो के साथ मिलकर आगामी 5 अप्रैल दिल्ली मे रैली निकालकर संसद भवन का घेराव करेंगे।

इस आंदोलन को सफल करने के उद्देश्य से संगठन के द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।जिसके तहत मजदूरो के बीच परचा वितरण, बैठकें सभा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी मे आज अंतागढ मे कार्य स्थल पर जाकर मजदूरो से सम्पर्क कर उनको संसद घेराव के उद्देश्य से अवगत कराया गया है। आज के प्रचार अभियान मे मुख्य रूप से तुलसी राणा, अजीत बघेल, नरेन्द्र धनकर, यशवंत यादव, रघु ताराम,पिंकू सिन्हा, सिया राम कौढ़ी, नरेन्द्र उइके, शीला यादव, चन्द्रिका पटेल, शर्मिला नादरे, अनिता धनकर, सरिता साहू, रमा तेता, सरिता धनकर मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments