होमआसपास-प्रदेशलायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर को मिला नया नेतृत्व - विनोद अग्रवाल...

लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर को मिला नया नेतृत्व – विनोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प

कोरबा/जमनीपाली (पब्लिक फोरम)। लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर की कोर कमेटी की बैठक जमनीपाली में संपन्न हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ-साथ आगामी कार्यकाल की सेवा योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

नई कार्यकारिणी का गठन
निर्वाचन समिति के अध्यक्ष लायन राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी दी कि लायन विनोद अग्रवाल ‘छुरी वाले’ को सर्वसम्मति से क्लब का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। लायन दिलीप सेठ को पुनः सचिव और लायन बी.एम. दुबे को पुनः कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेवा के नए आयाम स्थापित करने का संकल्प
नवनियुक्त अध्यक्ष लायन विनोद अग्रवाल ने कहा –
“वर्ष 2026-27 के कार्यकाल में हमारा लायंस क्लब सेवा कार्यों के नए आयाम स्थापित करेगा। स्वास्थ्य सेवाओं सहित सामाजिक सेवा के हर क्षेत्र में हम निरंतर सक्रिय रहेंगे।”

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स लायन वी.के. गुप्ता एवं लायन भरत अग्रवाल के मार्गदर्शन में 2026-27 के विभिन्न सेवा कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही गत वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा संपादित सेवा कार्यों की सराहनीय समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन दशरथ शर्मा, लायन अनुराधा तिवारी, लायन बाबुल दत्ता, लायन अजय राठौर सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में लायंस क्लब कोरबा विद्युत नगर नई ऊंचाइयों को छुएगा और सेवा की अनुकरणीय मिसाल कायम करेगा।

डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में भागीदारी का आह्वान
नवनियुक्त अध्यक्ष लायन विनोद अग्रवाल ने सभी सदस्यों से “9 और 10 मई” को कोरबा में आयोजित होने वाले “डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस” में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का विशेष आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments