होमआसपास-प्रदेशपद्म पुरस्कार-2027: 6 जुलाई तक नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

पद्म पुरस्कार-2027: 6 जुलाई तक नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों-पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री के लिए 6 जुलाई तक  नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। भारत सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से समाज के उन गुमनाम और अनछुए नायकों को पहचान दिलाना है, जो सुदूर वनांचल, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रहकर समाज सेवा, कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in  के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। जिला स्तर पर प्राप्त प्रस्तावों को कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित शासन को भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments