शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमआसपास-प्रदेशसंयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक एस. के. सोनवानी, गुरु घासीदास गृह निर्माण...

संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक एस. के. सोनवानी, गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर (पब्लिक फोरम)। गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित रायपुर के संचालक मण्डल के सदस्यों का विधिवत निर्वाचन 16 मार्च 2022 को हुआ। एस. के. सोनवानी अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित हुये।

श्री सोनवानी इस संस्था मे वर्ष 1993 से 2004 तक सचिव रहे तथा 2008 से अब तक संचालक मण्डल के सदस्य और प्रगतिशील सतनामी समाज के आजीवन सदस्य तथा वर्ष 2008 से अब तक संचालक मण्डल के सदस्य हैं। साथ ही, रायपुर के प्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ क्लब के आजीवन सदस्य हैं। इनको माननीय राज्यपाल के द्वारा वर्ष 1997 – 98 मे गिरोधपुरी मेला समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

श्री सोनवानी अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी एवं अधिकारी संघ (अजाक्स) मध्य प्रदेश मे वर्ष 1998 से 2000 तक उपाध्यक्ष, अजाक्स छत्तीसगढ़ मे वर्ष 2000 से 2006 तक प्रथम प्रांत उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2006 से 2019 तक प्रांतीय अध्यक्ष रहे।

एस. के. सोनवानी रायपुर नगर के निवासी तथा वाणिज्य मे स्नाकोत्तर है। तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम से प्रबन्धक के पद पर वर्ष 2019 मे सेवानिवृत हुये।

सेवानिवृति के उपरांत सामाजिक गतिविधियों के साथ – साथ पैतृक ग्राम मे कृषि तथा निर्माण के व्यवसाय मे संलग्न हैं।

इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा विभिन नागरिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा एस. के. सोनवानी को बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की गयी है। उन्होने सब के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सब के सहयोग से संस्था को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु प्रतिबद्धता प्रगट की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments