शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमदेशभारत में कोरोना से अधिक क्षय रोग से मरे लोग

भारत में कोरोना से अधिक क्षय रोग से मरे लोग


हमारे देश में अबतक कोरोना से 4 लाख 52 हजार लोगों की मौते हुई है। कोरोना महामारी की मुकाबला करने के लिए सभी लोग काफी चिंतित हैं।


वही दूसरी तरफ हमारे देश में ही सन 2020 में क्षय रोग (टी.बी ) की बीमारी से 5 लाख 4 हजार लोगों की मौतें हुई है। अर्थात कोरोना से अधिक क्षय रोग के कारण लोगों की जाने गई हैं।


दुनिया में क्षय रोग से कुल मौतों का 34 % अकेले भारत में ही होता हैं।


क्षय रोग के बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या सबसे अधिक भारत में ही है। इस बीमारी से ग्रसित दुनियां के कुल मरीजो में से भारत में 26 % मरीज है वही हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में यह दर 5.8 %,बांग्लादेश में 3.6 %,चीन में 8.5 % है।


हमारे देश में प्रति एक लाख आबादी में 188 लोग क्षय रोग से ग्रसित है और प्रति एक लाख में 36 लोग इस बीमारी के कारण मौत के शिकार बनते हैं।


क्षय रोग मुख्य रूप भुखमरी, कुपोषण के कारण होता है।जब दुनियां में भुखमरी सूचकांक में भारत का स्थान 101 वां हो तो इस देश में क्षय रोग से ग्रसित लोगों की संख्या भी दुनियां में सर्वाधिक होना ही स्वाभाविक है।


केन्द्र सरकार की नीति के कारण बढ़ते महंगाई देश में भुखमरी, कुपोषण के शिकार लोगों की संख्या में क्रमशः इजाफा होना कोई आश्चर्य नहीं हैं।भुखमरी और कुपोषण से शिकार लोग क्षय रोग से ग्रसित होंगे। यानि कि भविष्य में क्षय रोग से प्रभावित मरीजो की संख्या में इजाफा होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। (आलेख : सुखरंजन नंदी)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments