शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमकोरबागौमाता चौक, घंटाघर व शहर की सड़क जगमगाई तिरंगी एल.ई.डी. स्ट्रिप लाईटों...

गौमाता चौक, घंटाघर व शहर की सड़क जगमगाई तिरंगी एल.ई.डी. स्ट्रिप लाईटों से

गौमाता चौक पर पहुंचकर लोग काट रहे बर्थडे केक, बसों की सवारियां बस रोक कर मोबाईल कैमरे में कैद कर रहे सुंदर दृश्य

कोरबा (पब्लिक फोरम)। केरबा शहर का मुख्य प्रवेशद्वार गौमाता चौक, शहर का हृदय स्थल घंटाघर तथा तानसेन चौक, शास्त्री चौक होते हुए सुभाष चौक तक की सड़क रात्रि के समय तिरंगे कलर की आर.जी.बी. एल.ई.डी. लाईट व स्ट्रिप एल.ई.डी.लाईटों से जगमगा रही है। गौमाता चौक में एक ओर जहांॅ लोग पहुंचकर बर्थडे केक काट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बसों से सवारियॉं उतरकर सुंदर दृश्य को अपने मोबाईल कैमरे में कैद कर रहे हैं।

कलेक्टर ने सी.एस.आर. मद से दिलाई स्वीकृति- कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों, मुख्य मार्गो के सौदंर्यीकरण के मद्देनजर सड़कों के मध्य लगी स्ट्रीट लाईट खंभों पर स्ट्रिप एल.ई.डी. लाईटें लगाने हेतु सी.एस.आर.मद से राशि स्वीकृत दिलाई है, जिसके तहत तानसेन चौक से शास्त्री चौक तक तथा शास्त्री चौक से सुभाष चौक तक स्ट्रिप लाईट लगाई गई है, यह तिरंगे कलर की स्ट्रिप लाईटें आगे बुधवारी से जैन चौक तक, सी.एस.ई.बी.चौक से टी.पी.नगर चौक होते हुए पावर हाउस रोड से आगे पुराने कोरबा शहर सीतामणी तक के मुख्य मार्ग में लगाई जाएंगी।
गौमाता चौक बना आकर्षण का केन्द्र- आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर शहर का मुख्य प्रवेश स्थल गौमाता चौक में बने भव्य प्रवेशद्वार को भी आर.जी.बी. एल.ई.डी. लाईट से सजाया गया है। इसी प्रकार शहर के हृदय स्थल घंटाघर में भी आर.जी.बी. एल.ई.डी लाईट लगाई गई है। गौमाता चौक में एक ओर गौमाता के सुंदर प्रतिमा स्थापित हैं तो वहीं दूसरी ओर वहांॅ पर सर्वसुविधायुक्त सुंदर उद्यान स्थित है। चौक पर स्थित भव्य प्रवेशद्वार के आर.जी.बी. एल.ई.डी. लाईट से सजने से उक्त समूचा परिसर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, जो बरबस ही आने जाने वाले लोगों को सुखद अहसास करा रहा है।

गौमाता चौक पर बर्थडे एंजॉय कर रहे लोग- शहर प्रवेश स्थल गौमाता चौक में शाम ढलते ही लोग पहुंच कर वहांॅ के मनोरम दृश्य का लुत्फ उठा रहे हैं, अनेकों बार देखा गया है कि लोगों ने वहांॅ पर जन्मदिन का केक काटकर अपना बर्थडे एजॉय किया है, वहॉं से गुजरने वाली बसों में यात्रा करने वाल लोग बस को रोककर उस मनोरम दृश्य को अपने मोबाईल कैमरे में कैद करते हुए भी देखे जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments