शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमआसपास-प्रदेशप्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न

“राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं। कहा, नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए अपने पद का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनायेंगे।”

कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथी एंव प्रदेश अध्यक्ष (आई.टी.सेल) जववर्धन बिस्सा के अध्यक्षता में कांग्रेस आईटी सेल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, आइटी सेल के उपाध्यक्ष सागर सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, दर्री ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन, बालको ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, महिला कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश संयोजक उषा राठौर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तनवीर अहमद, दिपका ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा लकड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

नवनियुक्त पदाधिकारी पीयुष पाण्डेय (लोकसभा अध्यक्ष), फैयाज अंसारी जिला अध्यक्ष कोरबा शहर, तारकेश्वर मिश्रा जिला अध्यक्ष कोरबा ग्रामीण, मनराखन शर्मा जिला अध्यक्ष कोरिया, आमीर अलि जिला अध्यक्ष गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, अमित सिंह विधानसभा अध्यक्ष कोरबा, शुभम शुक्ला विधानसभा अध्यक्ष कटघोरा, सुनील गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष रामपुर, मेहुल यादव विधानसभा अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़, भारती सिदार विधानसभा अध्यक्ष पाली तानाखार, विमल प्रसाद विधनसभा अध्यक्ष भरतपुर सोनहत, आशुतोष कुजुर विधानसभा बैकुण्ठपुर, ललन केंवट विधानसभा अध्यक्ष मरवाही ने गरिमामयी समारोह में शपथ ग्रहण किया। आईटी सेल के जिला अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने आगे कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए अपने पद का निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आईटी सेल और सोशल मिडिया के माध्यम से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य होगा। इन सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी बुथों पर बुथ कमेटी सदस्यता अभियान को गति दी जावेगी।

कार्यक्रम को श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान, सुरेन्द्र जायसवाल, कुसुम द्विवेदी, सुधीर जैन, सागर सोलंकी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने एवं अभार प्रदर्शन दुष्यंत शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments