back to top
गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
होमकोरबापूर्वांचल के रंग में कोरबा कलेक्टर ने की छठ पूजा

पूर्वांचल के रंग में कोरबा कलेक्टर ने की छठ पूजा

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा जिले में पूर्वांचलवासियों का परंपरागत एवं प्रमुख त्योहार छठ पर्व बुधवार को ऊर्जाधानी में धूमधाम से मनाया गया। जिले के तमाम छठघाटों पर पूर्वांचलवासियों का रेला उमड़ा रहा और पूरे विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्यदेवता को नमन कर उन्हें अर्ध्य अर्पित किया गया। पूर्वांचल के इस पर्व के रंग में कोरबा कलेक्टर श्रीमती रानू साहू भी रम गईं।

उन्होंने ढेंगुरनाला छठ घाट पर पहुंचकर छठ मईया की पूर्ण भक्तिभाव से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और सूर्य देवता को अर्ध्य भी अर्पित किया। उन्होंने इस दौरान ज़िलेवासियो के लिए सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की प्रार्थना की। श्रीमती साहू ने छठ व्रत करने वाली श्रद्धालुओं से भी बात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्वांचल विकास समिति के संरक्षक कमलेश यादव, अशोक तिवारी भी उपस्थित रहे और पर्व के संबंध में कलेक्टर को जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments