back to top
मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
होमआसपास-प्रदेशयुवा कांग्रेस की शक्ति सुपर टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेहंदी...

युवा कांग्रेस की शक्ति सुपर टीम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस की शक्ति सुपर टीम के सदस्यों ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लेकर अपने मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ललिता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं हेमलता साहू ने द्वितीय एवं आंचल मिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निकिता खलखो, प्राची दुबे एवं पुनिया पावले का सराहनीय योगदान रहा।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव विकास सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आज के युग में महिलाओं से ताकतवर कोई और नहीं है, नारी सशक्त हैं। महिलाओं को उचित व समान अवसर मिले तो देश के विकास को और अधिक गति मिलने लगेगा। विशिष्ट अतिथि राकेश पंकज युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक सक्षम बनाने तथा राजनीति में उचित आरक्षण देने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में निशा केवट, पूजा मिश्रा, सीमा लाल, रजनी भारती विशेष रूप से उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments