मंगलवार, सितम्बर 17, 2024
होमUncategorisedसंसद में महिला आरक्षण विधेयक पर लोकतांत्रिक तरीके से बहस चलनी चाहिए...

संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर लोकतांत्रिक तरीके से बहस चलनी चाहिए और महिलाओं की राय पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए: ऐपवा

नई दिल्ली (पब्लिक फोरम)। लोकसभा में आज महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी और अध्यक्ष रति राव ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से देश भर में महिला संगठन इस मांग को उठाते रहे हैं। ऐपवा ने लगातार महिला आरक्षण बिल को पास करने की मांग पर देश भर में गांवों से लेकर दिल्ली तक आंदोलन चलाया है।
उन्होंने कहा कि पेश बिल के बारे में जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक यह विधेयक पास हो भी जाए तो भी ’29 में ही लागू हो पाएगा। अर्थात इस चुनाव में महिला आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
मीना तिवारी ने कहा कि संसद में पेश बिल पर लोकतांत्रिक तरीके से बहस चलनी चाहिए और महिलाओं की राय पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा हो यह जरूरी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments