back to top
होमआसपास-प्रदेशकांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ऑनलाइन दान करके बनाएंगे बेहतर भारत

कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ऑनलाइन दान करके बनाएंगे बेहतर भारत

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल और श्रीमती सपना चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से ऑनलाइन दान करने का आग्रह किया है। यह दान ”डोनेट फॉर देश“ के नाम से जाना जाता है और इसका उद्देश्य बेहतर भारत के निर्माण में सहयोग करना है।
श्री जायसवाल और श्रीमती चौहान ने बताया कि इस दान के लिए विभिन्न स्तरों पर निर्धारित राशि है, जैसे कि सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष को 13,800 रुपये, प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री को 25,000 रुपये, प्रदेश सचिव को 5000 रुपये, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष और सदस्यों को 13,800 रुपये, ब्लॉक अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के सभी पदाधिकारियों, जनपद पंचायत के सदस्यगणों को 1380 रुपये, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सभी पार्षदों को एक माह का वेतन का सहयोग देने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य दान-दाताओं से भी इस दान में भाग लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि यह दान कांग्रेस की 138 वर्षों की यादगार यात्रा और योगदान को याद दिलाने का एक अवसर है। इस दान को करने के लिए लोगों को ऑनलाइन फडिंग या कांग्रेस की वेबसाइट पर जाकर डोनेट करना होगा। इसके बाद उन्हें एक प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
जायसवाल और चौहान ने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अपने जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। उनके नाम निम्नानुसार हैं-
कोरबा ब्लॉक – संतोष राठौर और रामगोपाल यादव। दर्री ब्लॉक – राजेन्द्र तिवारी और देवीदयाल तिवारी। बालको ब्लॉक – दुष्यंत शर्मा और पियुष पांडे। कुसमुण्डा ब्लॉक – सनीष कुमार और बसंत चन्द्रा। बाकींमोंगरा ब्लॉक – प्रदीप अग्रवाल और टीकाराम मनहर। कोरबा ग्रामीण – अजीत दास महंत और नंदकुमार कंवर। करतला ब्लॉक – दौलत राम राठिया और धनेश्वरी कंवर। बरपाली ब्लॉक – हरकुंवर बिंझवार और लता कंवर।

कटघोरा ब्लाक (शहर) राजीव लखनपाल, सहप्रभारी भावना जायसवाल, कटघोरा ब्लॉक (ग्रामीण) – गोरेलाल यादव सहप्रभारी हीरालाल यादव, हरदीबाजार ब्लॉक पुष्पेन्द्र शुक्ला सहप्रभारी मदन राठौर, दीपका ब्लॉक – मनोरा लकड़ा सहप्रभारी सुनील अग्रवाल, पाली ब्लॉक – यशवंत लाल सहप्रभारी नवीन सिंह, पोड़ी उपरोड़ा – अशमेर सिंह पोर्ते सहप्रभारी जुनैद खान, पसान ब्लॉक सीसी – बच्चन साय कोराम सहप्रभारी अशोक मिश्रा आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments