back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 7, 2025
होमUncategorisedआपके हिंदू राष्ट्र में मुझे क्या मिलेगा?

आपके हिंदू राष्ट्र में मुझे क्या मिलेगा?

हर व्यक्ति एक बड़े अहंकार से पराजित होकर, पीठ पीछे उसी अहंकार को ही चुनोती दे रहा है, अहंकार को चैलेंज न कीजिए। अहंकार ही अपने स्वयं को बलशाली बनाये रखने के लिए हमको हर जगह, हर तरह से बर्बाद कर रहा है। हो सके, सम्भव हो तो अपने अपने लोगों को आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस से दूर कीजिए।

समाज के साथ साथ खुद को बचा लीजिए। आपको कोई हिन्दू राष्ट्र बनेगा, भाजपा आरएसएस के लिए काम करेंगे कहकर बात करेगा तो उसे एक बात पूछिये कि मुझे व मेरे बच्चों को आपके हिन्दू राष्ट्र में क्या मिलेगा? क्या आज से अधिक शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, न्याय अधिक मिलेगा? यदि हां, तो कौन कौन भाजपा शासित राज्यो में मिल रहा है? वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार देश के किस भाग में हिन्दू को दूध का दूध व पानी का पानी जैसे सामाजिक न्याय प्रदान कर रही है?

आप भ्रम पाले हुए हैं इनको हिन्दू राष्ट्र के लिए संविधान बदलने की आवश्यकता नहीं है। 50% तक आरक्षण का प्रावधान कर दिए, फिर आर्थिक आधार पर केवल अपने लिए 10 % तक आरक्षण ले लिए। (जनरल वर्ग के गरीब गरीब हैं, मेरे वरह के गरीब गरीब नही हैं?)

कोलेजियम में अपने अपने लोगों को न्यायाधीश बना रहे हैं, ओबीसी की जनसंख्या नही गिन रहे हैं, लेटरल एंट्री में उप सचिव व डायेरक्टर अपने अपने लोगों को बना रहे हैं और स्पष्ट लिख रहे हैं कि एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के लोग आवेदन नही कर सकते हैं। (इतनी बड़ी अपमान व दुलत्ती मार खाने के बाद भी, भाजपा, आरएसएस, कांग्रेस को नही छोड़ेंगे।)

निजीकरण ही असली हिन्दू राष्ट्र हैं, सेना का अग्निवीर योजना, अवैध नागरिकता कानून भी हिन्दू राष्ट्र का एक मुख्य अंग हैं, साक्ष्य, कानून, नियम के विपरीत जाकर, संविधान के मूल भावना, प्रस्तावना के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्टों के द्वारा निर्णय देना हिन्दू राष्ट्र है। संविधान के विपरीत कानून, नियम बनाना भी हिन्दू राष्ट्र है।

संविधान का पालन न करने के लिए हर जिम्मेदार लोक सेवको का सजा न देना, आज तक सजा का प्रावधान नही करना ही असली हिन्दू राष्ट्र हैं।

पर आज भारत में केवल हिन्दू राष्ट्र ही नही चल रहा है, बल्कि क्रूर हिन्दू राष्ट्र चल रहा है, अभी उड़ीसा में मंत्री नबकिशोर दास की हत्या, गुजरात में पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या, छत्तीसगढ़ में झीरमघाटी हत्याकांड, भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड, देश के सभी नक्सली व आतंकवादी हिंसा, छत्तीसगढ़ में दिवंगत एसपी राहुल शर्मा की हत्या, पत्रकार सुशील पाठक की हत्या आदि आदि सब क्रूर हिन्दू राष्ट्र के ताजा उदाहरण हैं। आओ एक हिन्दू होने के नाते क्रूर हिन्दू राष्ट्र के लिए जश्न मनाते हैं ?

बड़े मजे की बात है कि आरएसएस, भाजपा के द्वारा डिज़ाइन किये हिन्दू राष्ट्र हर उपक्रम, नीति, योजनाओं को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को फूल सपोर्ट हैं, अधिकांश उपक्रम, नीति व योजनाओं को तो कांग्रेस ने ही शुरुआत की है और शुरुआत का काम शुरू कर दिया है, जैसे EVM से चुनाव, निजीकरण, कोलेजियम, आरएसएस, भाजपा के अपराधियों को जीवनदान आदि आदि सबमें कांग्रेस कार्य व सहयोग रहा है।

ये कितनी बड़ी विडम्बना व त्रासदी है कि गांधी जी के हत्या के बाद आरएसएस को आतंकवादी संगठन मानकर प्रतिबंधित किया गया था और नत्थूराम गोडसे को फांसी की सजा भी हुई, ओर वही कांग्रेस ने प्रतिबंध भी हटा दिया है, ओर आरएसएस, उसी नाम से फिर छुप छुप कर पूरे देश आतंकी व हिंसा की गतिविधियों को आज भी कर रही है।

इस लेख को पड़कर, सुनकर, समझकर भी यदि मैं आरएसएस, भाजपा, कांग्रेस का त्याग नही कर रहा हूँ तो मै इंसान नही हूँ, एक पशु से भी घटिया व गद्दार प्राणी हूँ।
-प्रभाकर ग्वाल
पूर्व सीबीआई मजिस्ट्रेट
छत्तीसगढ़.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments