खरसिया(पब्लिक फोरम) । भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा कल 3 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, महेश साहू विधानसभा प्रत्याशी अवधनारायण सोनी उपाध्यक्ष, हितेश गबेल उपाध्यक्ष जप, विजय शर्मा अध्यक्ष नगर मंडल, सतीश अगवाल पूर्व अध्यक्ष नगर मंडल, नगर पालिका परिषद खरसिया के पार्षदगणों के द्वारा सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खरसिया नगर व क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता और क्षेत्र वासियों को हो रही तकलीफ, परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार के शासनकाल में खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज की प्रक्रिया 2016-17 में प्रारंभ की गई थी, इसके लिए सर्वे का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा 2017 में किया गया।
2018 में कांग्रेस का शासन आने के बाद इस पर केवल प्रशासकीय स्वीकृति के अलावा किसी किस्म का कार्य नहीं किया गया। 2018 से 2023 तक के 5वर्ष क्या कांग्रेस को ओवर ब्रिज निर्माण करने के लिए कम पड़ गए थे और अब धरना और ज्ञापन की बात करते हैं, काम करने में विश्वास कम और श्रेय लेने में ज्यादा विश्वास रख रहे। छत्तीसगढ़ की माननीय विष्णुदेव साय कि विकासशील सरकार व रायगढ़ जिले के लोकप्रिय मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति को अपनाते हुए विकास कार्यों को करने के लिए कृत संकल्पित है, भारतीय जनता पार्टी ने ही खरसिया नगर व क्षेत्र वासियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ओवर ब्रिज की परिकल्पना 2016 में की थी और इस कार्य को भारतीय जनता पार्टी ही पूर्ण करेंगी। अंत मे आभार प्रदर्शन करते हुए महेश साहू ने कहां खरसिया नगर सहित पूरे विधानसभा में लगातार विकास के कार्य किये जा रहे है हमारी योजना का परिणाम आपको जल्द खरसिया ओवरब्रिज के रूप मे देखने को मिलेगा।

Recent Comments