back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशवोटर अधिकार यात्रा अभियान: कोरबा पहुंचे सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस के...

वोटर अधिकार यात्रा अभियान: कोरबा पहुंचे सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जयसिंह अग्रवाल ने किया स्वागत

कोरबा (पब्लिक फोरम)। वोटर अधिकार यात्रा अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट शुक्रवार को औद्योगिक नगरी कोरबा पहुंचे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफ्लांग, विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव डहरिया, सांसद ज्योत्सना महंत सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उनके साथ मौजूद रहे।

कोरबा प्रवास के दौरान सभी नेता पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के दर्री रोड स्थित आवास पहुंचे। यहां पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने सपरिवार उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत समारोह में जयसिंह अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, रिशु अग्रवाल एवं रोहित अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ और साल भेंटकर कांग्रेस पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिनमें विधायक देवेन्द्र यादव, फूलसिंह राठिया, चातुरी नंद, विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, विनय जायसवाल, गुरूदयाल बंजारे, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थुलाल यादव, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह सहित ब्लॉक, मंडल एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोरबा में कांग्रेस नेताओं का यह आगमन न केवल वोटर अधिकार यात्रा अभियान को गति देने वाला साबित हुआ, बल्कि संगठनात्मक एकजुटता और स्थानीय नेतृत्व के प्रति विश्वास को भी दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments