शुक्रवार, अक्टूबर 18, 2024
होमझारखंडभाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो का झारखंड के जमशेदपुर में सघन जनसंपर्क...

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो का झारखंड के जमशेदपुर में सघन जनसंपर्क अभियान

जमशेदपुर/कोरबा (पब्लिक फोरम)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री विकास महतो ने झारखंड के जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलों का दौरा किया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और पार्टी के लिए समर्थन बढ़ाने की अपील की।

श्री महतो लोकसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में 400 से अधिक मतों के लक्ष्य को प्राप्त करने और भाजपा प्रत्याशी श्री विधुत वरण महतो के पक्ष में अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जुगसलाई विधानसभा के विभिन्न मंडलों में आयोजित बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए।

परशुडीह, जुगसलाई और घोड़ाबांदा मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठकों में उन्होंने “विजय झारखंड” के संकल्प को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर, श्री महतो ने कार्यकर्ताओं से गरीब, आदिवासी, पिछड़े वर्गों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए अधिकतम मतदान करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा की प्रचंड जीत से ही देश का समग्र विकास संभव है।

इन बैठकों में कोरबा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, कोरबा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चटराज, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा विमल बैठा, जिला परिषद सदस्य श्रीमती कुसुम कुर्ती, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अंबेस्टा, भीम दास, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, गणेश सोलांकी, अमित अग्रवाल, सशांक शेखर, विकास सिंह, पप्पू सिंह और अनिल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments