back to top
शनिवार, फ़रवरी 14, 2026
होमआसपास-प्रदेशअग्रसेन जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन: तैयारी जारी

अग्रसेन जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन: तैयारी जारी

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आगामी 15 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती मनाई जानी है। इसकी तैयारी अभी से अग्रवाल समाज द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में जमनीपाली दर्री के अग्रसेन भवन में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। 01 अक्टूबर को देश रंगीला, हिग्लश गेम, व्यंजन बनाओ, वॉल हैन्गीग बनाओ, ड्राय फ्रुट हैम्पर बनाओ, आईसक्रीम स्टीक्स बनाओ, डिजीटल सॉप-सीढ़़ी गेम आदि की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं एवं बच्चो ने उत्साह पूर्वक अपने हुनर एवं कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने के पहले विधिवत रूप महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के पदाधिकारी अग्रवाल महिला मंडल के पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी एवं जागृति मारवाड़ी मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments