back to top
मंगलवार, फ़रवरी 18, 2025
होमआसपास-प्रदेशगणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण: आकर्षक झांकियां होंगी...

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू करेंगे ध्वजारोहण: आकर्षक झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

कोरबा (पब्लिक फोरम)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक और जीवंत झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:59 बजे होगी। मुख्य अतिथि 09:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण, और सलामी का आयोजन होगा।

मुख्य कार्यक्रम का समय-सारणी:

09:00 बजे: ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान
09:03 बजे: परेड निरीक्षण और हर्ष फायर
09:12 बजे: परेड का मार्च पास्ट
09:30 बजे: परेड की समीक्षा और सलामी
09:32 बजे: मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन
09:47 बजे: रंगीन गुब्बारे उड़ाना
09:50 बजे: परेड का प्रस्थान और कमांडरों का परिचय
10:10 बजे: शहीद परिवारों का सम्मान
10:20 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम
10:45 बजे: विभागीय झांकी प्रदर्शन
11:00 बजे: सम्मान/पुरस्कार वितरण
11:10 बजे: कार्यक्रम का समापन

विभागीय झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें पुलिस विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका निगम, वन विभाग, पीएचई, रेशम विभाग, उद्यानिकी विभाग, जल संसाधन, पशुपालन, कृषि, मछली पालन, आदिवासी विकास, शिक्षा विभाग, क्रेडा, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही, एनटीपीसी कोरबा, बालको, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (कोरबा पूर्व) और एसईसीएल कोरबा की विशेष झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, स्थानीय और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गणतंत्र दिवस के माहौल को जीवंत बनाएंगी। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान और पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments