back to top
शुक्रवार, फ़रवरी 7, 2025
होमआसपास-प्रदेश'ऐपवा' के तत्वाधान में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर पार्षद...

‘ऐपवा’ के तत्वाधान में महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर पार्षद कार्यालय में किया प्रदर्शन

नल-जल योजना, अमृत मिशन योजना बना एक सपना

भिलाईनगर (पब्लिक फोरम)। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (AIPWA) भिलाई के बैनर तले पानी की समस्या को लेकर वार्ड 35 के पार्षद कार्यालय में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारी महिलाओं ने बताया कि भैरव बस्ती, वा‌र्ड 35 में पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। बस्ती में पेयजल के लिए गलियों में पाइप लाइन बिछाई गई है। एक नही, दो नही, तीन-तीन लाईन बिछाई गई है लेकिन एक भी पाइप लाइन में वर्षों से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जीआई की पाइप लाइन जाम है। प्लास्टिक पाइप लाइन काट दिया गया है और 06 इन्च लोहे का पाइप लाइन में एक वर्ष से अधिक हो गया है, हमारे यहां बून्द भर पानी नहीं है।

सम्पवेल पहले चालू था उसे भी भिलाई नगर निगम द्वारा बंद कर दिया गया है। इसलिए पानी के लिए भारी परेशानी हैं। बस्ती वासियों के लिए नल जल योजना, अमृत मिशन योजना का पानी एक सपना रह गया है। भरे सावन माह में जब ये हालत है, तब गर्मी में क्या स्थिति होती होगी, आप लोग खुद अंदाजा लगा सकते हैं। इसलिए अतिशीघ्र सतनाम भवन के सामने बोर खनन करने एवं घर घर लगे नल में पानी की आपूर्ति किया जाय। यदि नहीं गई तो अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) भिलाई द्वारा नगर निगम में जोरदार आंदोलन किया जायेगा। वर्तमान पार्षद इंजीनियर सलमान द्वारा घर घर नल और नल में जल देने का घोषणा पत्र में कहा था। पार्षद को कईयो बार मुहल्ले वासियों ने बताया और पार्षद ने जोन 03 आयुक्त को नगर भ्रमण कराया लेकिन आज तक उनका आश्वासन झूठा सिद्ध हो रहा है।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से पांचों बंजारे, मंजू कुर्रे, ईश्वरी बघेल, हेम कुमारी बघेल, कृति घृत लहरें, किरण घृतलहरे, रंभा जोशी, बेबी कुर्रे, शान्ति बाई, फेरहिन बारले, धीरजा बघेल, गिरजा बंजारे, राधिका बघेल, बिन्दू बारले, उषा देवांगन, मंजू कुर्रे, दुर्गा जांगड़े, गीता महिलांग, दुकाला साहू , शशिकला महोबिया, मान बाई गोस्वामी रामबती खापर्डे, आशा अड़कने, भारती यादव निकिता निर्मलकर, मनीषा टंडन, तोषण देशलहरा, मोनू गुप्ता, अशोक मिरी आदि लोगो ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments