कोरबा। राष्ट्रीय संत पूज्य असंग साहब जी (कबीर शोध संस्थान मुस्तफाबाद नेपाल बार्डर जिला लखीमपुर खीरी वाले) के द्वारा दिव्य सत्संग ज्ञान यज्ञ समारोह भैरो ताल सूरा कछार दशहरा मैदान में 28 एवं 29 फरवरी 2024 को दोपहर 03 बजे सायं 06 बजे तक आयोजन किया गया है।
विश्व शांति, संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब के मानवतावाद एवं विश्व सनातन मानव धर्म पर अपने क्रांतिकारी सुमधुर वचनों से प्रकाश बिखेरने, अपने संत मंडली के साथ विचार रखेंगे। सदगुरु दर्शन दीक्षा प्रातः 10 बजे सत्संग से एक घंटा पहले और सत्संग के एक घंटा बाद होगा। संयोजक मंडल: जनक दास कुलदीप, सुश्री सुरती कुलदीप (पार्षद नपानि कोरबा) मोबा: 07646873515, 9340932923.
Recent Comments