back to top
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि:...

कोरबा में झीरम घाटी नक्सली हमले के शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि: 25 मई को शहादत दिवस का आयोजन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। झीरम घाटी नक्सली हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु कोरबा जिला कांग्रेस समिति द्वारा शहादत दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 25 मई 2025, दिन रविवार को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर कोरबा में संपन्न होगा।

इस दुखद घटना में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित अन्य नेताओं को याद करते हुए उनके बलिदान को सम्मानित किया जाएगा। ये सभी नेता लोकतंत्र और जनसेवा के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले महान व्यक्तित्व थे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने इस अवसर पर एक व्यापक निमंत्रण जारी करते हुए कहा कि इस शोक सभा में जिला कांग्रेस की सभी इकाइयों की सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

इसके अतिरिक्त पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद तथा कांग्रेस के विभिन्न विभागों के समस्त मोर्चा, संगठन, जोन, वार्ड एवं बूथ समिति के सदस्यों से भी इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments