back to top
शनिवार, जनवरी 24, 2026
होमआसपास-प्रदेशकोरबा में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 16 दिसंबर को...

कोरबा में 21 दिसंबर को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 16 दिसंबर को टास्क फोर्स की बैठक

कोरबा (पब्लिक फोरम)। कोरबा जिले में 21 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में 16 दिसंबर 2025 को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में दोपहर 01 बजे जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, निर्माण भवन, नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत 21 दिसंबर को पोलियो बूथों पर तथा 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य देश को पोलियो मुक्त बनाए रखना और बच्चों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जिला प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments