back to top
बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
होमआसपास-प्रदेशछेरछेरा माई, कोठी के धान ल हेर हेरा: छत्तीसगढ़ का लोक पर्व हर्षोउल्लास...

छेरछेरा माई, कोठी के धान ल हेर हेरा: छत्तीसगढ़ का लोक पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

खरसिया (पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ का लोक पर्व छेरछेरा त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सुबह से हाथ में थैला लेकर घर-घर जाकर छेरछेरा मांगते नजर आये। दान का महापर्व छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का लोकपर्व है जो बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक मिलकर बहुत ही धूम धाम से मनाते है. छेरछेरा त्यौहार हर साल पौष मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस दिन सभी घर के बच्चे इक्कठा होकर घर-घर जाकर धान मांगते है और सभी घर लोग बच्चो को धान का दान भी करते हैं।

छेरछेरा त्यौहार बहुत पहले सदियों से मानते आ रहे है और आगे भी यह त्यौहार मानते रहेंगे. छेरछेरा त्यौहार नये फसल होने की ख़ुशी में मनाया जाता है. छत्तीसगढ़ में सभी लोग छेरछेरा त्यौहार के दिन सभी बच्चो को धान दान करते है. सभी किसान बहुत ही उत्साह से यह त्यौहार मानते है ग्रामीण क्षेत्र के लोग धान दान करते है बच्चो को तथा शहरी क्षेत्र वाले लोग पैसा और कुछ खाने का दान करते है जिससे बच्चे बहुत खुश हो जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments