खरसिया में गैस की कालाबाज़ारी नही रोक पा रहा विभाग
खरसिया(पब्लिक फोरम)। । नगर में इंडेन गैस की कालाबाजारी से खाद सामग्री में सौ प्रतिशत तक महंगाई देखने को मिल रही है। भारत सरकार द्वारा घरेलू गैस और पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि ना कर आम जनता को बड़ी राहत प्रदान की है। देश भर में कालाबाज़ारी रोकने लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। वही नगर में इंडेन गैस की कालाबाजारी रोकने संबंधित अधिकारी द्वारा कोई कदम नही उठाया जा रहा। 1002 दो रुपये में मिलने वाली इंडेन गैस मार्केट में कालाबाज़ारी करते हुए 2000 रुपये तक मे बिक रही है। जिससे खाद सामग्री पर इसका सबसे ज्यादा प्रभार पड़ा है। 25 रुपये में मिलने वाला डोसा 50 रुपये, 7 रुपये का समोसा 10 रुपये, इसी तरह सभी खाद सामग्री में 20 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत की महंगाई देखने को मिल रही है। नगर के कुछ ठेले संचालक से बात हुई उन्होंने कहाँ कमर्शियल गैस नही मिलने की वजह से हम घरेलु गैस का उपयोग कर रहे है। जिसको हम लोग डबल पैसे देकर खरीद रहे है। इस कारण हमको भी ज्यादा दामों में अपना सामान बेचना पड़ रहा है। गैस की कालाबाज़ारी रोकने भारत भर में कार्यवाही की जा रही है परंतु अधिकारियों द्वारा खरसिया में किसी प्रकार कार्यवाही नही करना समझ से परे है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब आदमी पर पड़ रहा जिसको महंगाई से अपना जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामान करना पड़ रहा है।
गैस एजेंसी ने रोकी होम डिलीवरी सर्विस
नगर की प्रमुख गैस वितरण एजेंसी, विभूति इंडेन गैस सर्विस द्वारा होम डिलीवरी बंद किए जाने से नगरवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन मानस में रोष व्याप्त है।





Recent Comments