निर्वाचन शेड्यूल और गाइडलाइंस के अनुसार सारी तैयारियां कर लें सुनिश्चित-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 8 फरवरी 2025/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के साथ खरसिया के नगरीय निकाय और पंचायत निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर गोयल ने अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए कमीशंड ईवीएम मशीनों का अवलोकन किया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी का भी जायजा लिया।
कलेक्टर गोयल ने मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों के लिए आने-जाने के लिए वाहन, कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के आने जाने की व्यवस्था, पोलिंग एजेंट की एंट्री, मतगणना की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने पंचायत निर्वाचन के स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम डॉ प्रियंका वर्मा, तहसीलदार श्री लोमस मिरी तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर व एसपी ने खरसिया में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
RELATED ARTICLES







Recent Comments